फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Poles toppled in storm; power supply disrupted

Ambedkar Nagar News: आंधी में टूटे खंभे, बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 06 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Poles toppled in storm; power supply disrupted
अकबरपुर में बिजली फाल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी।
अंबेडकरनगर। सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। अकबरपुर टाउन फीडर क्षेत्र में तीन और सद्दरपुर फीडर में सात बिजली के खंभे टूटने से 20 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही। मंगलवार को बिजलीकर्मी टूटे खंभों और तारों की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन


विभाग ने देर शाम तक सभी प्रभावित फीडरों की आपूर्ति बहाल करने का दावा किया। हजपुरा संवाद के अनुसार, कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कटघर मूसा, सिकंदरपुर, सम्मनपुर, रामपुर, बरियावन और बड़ेपुर फीडर आंधी से प्रभावित हुए। यहां लगभग 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।रामपुर में तीन, सिकंदरपुर में आठ और सम्मनपुर में तीन बिजली के खंभे टूट गए। इससे कटघर कमाल, सम्मनपुर, सिकंदरपुर, सुल्तानगढ़, दाउदपुर, संजरपुर, मछलीगांव, नारायणपुर, लखनइया, बड़ेपुर और कल्याणपुर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


सिकंदरपुर के लारपुर में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी आंधी में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजलीकर्मी देर शाम तक इसे दुरुस्त करने में जुटे रहे। अवर अभियंता अंबिका प्रसाद ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। टूटे खंभों और तारों को ठीक करने का काम जारी था। देर शाम तक सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा गया था। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी-बारिश से हुए फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। जहां अभी समस्या है, वहां भी निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टांडा में एक सप्ताह से पावरलूम प्रभावित
टांडा। आंधी-बारिश से बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के साथ पहले से बनी बिजली समस्या ने बुनकरों की परेशानी बढ़ा दी है। बुनकर फैज मोहम्मद ने बताया कि करीब एक सप्ताह से बिजली की समस्या के कारण पावरलूम नहीं चल पा रहा है। कस्बा निवासी बुनकर शेरू ने भी ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते एक सप्ताह से लूम बंद होने की बात कही। बुनकरों का कहना है कि समस्या दूर कराने के लिए शिकायत के बावजूद अब तक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उनका काम और आय दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed