फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Poets presented Naatiya Kalaam, spiritual gathering kept resonating

Ambedkar Nagar News: शायरों ने पेश किया नातिया कलाम, गूंजती रही रूहानी महफिल

Fri, 05 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Poets presented Naatiya Kalaam, spiritual gathering kept resonating
मंच पर नातख्वानी के दौरान मौजूद शायर।
अंबेडकरनगर। जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी और उर्स हजरत कुतबुल मशाएख के पावन अवसर पर बुधवार की देर शाम दरगाह किछौछा शरीफ स्थित खानकाहे रबात-ए-अशरफ में एक भव्य ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। इस रूहानी महफिल में देश के कोने-कोने से आए प्रसिद्ध शायरों ने नातिया शायरी के माध्यम से हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शान में अदबी नजराना पेश किया।
विज्ञापन



मुशायरे की सरपरस्ती जानशीने मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी सैय्यद महमूद अशरफ ने की, जबकि सदारत सैय्यद निजामुद्दीन अशरफ ने फरमाई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पीरजादा सैय्यद आरिफ अशरफ ने किया। मुशायरे में शिरकत करने वाले शायरों में खास तौर पर मुबारक हुसैन, जमजम फतेहपुरी, पैकर कलकत्तवी, मोहम्मद अली फैजी, इजहार मुकद्दर और अफरोज रोशन जैसे नाम शामिल रहे। इन शायरों ने जब अपनी नातिया गजलों से माहौल को सजाया, तो श्रोताओं की आंखें नम हो गईं और बार-बार सुब्हान अल्लाह की सदाएं गूंजने लगीं।
विज्ञापन

मुशायरे की निजामत का जिम्मा मौलाना कफील अंबर अशरफी दरभंगवी ने निभाया। उनके अंदाज-ए-बयान और मधुर शैली ने महफिल में जान डाल दी। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों मुरीद और जायरीन मौजूद रहे। इस अवसर पर मौलाना कासिम, लल्लू खादिम, शादाब हैदर, सैयद नफीस किछौछवी, फैजान अहमद सहित कई प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed