{"_id":"63c5a3b1a913a3353e02904b","slug":"please-don-t-ride-without-helmet-ambedkar-nagar-news-lko66689028-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्लीज बिना हेलमेट न चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्लीज बिना हेलमेट न चलें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्लीज बिना हेलमेट बाइक न चलाएं। हेलमेट हमारा जीवन रक्षक है। यह आह्वान सोमवार को पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के दौरान किया। कई जगहों पर इस अपील के साथ फूल भी सौंपे गए।
अकबरपुर नगर में जागरूकता अभियान के दौरान एआरटीओ वीडी मिश्र ने बड़े वाहन चालकों को गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाने की सलाह दी। कहा कि हमें हादसों से बचने के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।
यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। शहजादपुर, पटेलनगर व दोस्तपुर आदि मार्गों पर चले अभियान से लोगों में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन
उधर, जहांगीरगंज सेवा समिति व मेमारे मिल्लत एकेडमी के सहयोग से जहांगीरगंज व राजेसुलतानपुर तिराहे पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने हेलमेट लगाने के लाभ के बारे में समझाया। कहा कि हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों की इसमें जान भी जा रही है। हमें इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
अभियान के दौरान थानाध्यक्ष व संस्था अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर ऐसा न करने की अपील की। इस मौके पर विनय सिंह, बृजेश यादव व दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।