फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Platform changed at the last moment, passengers rushed

Ambedkar Nagar News: आखिरी समय में बदला प्लेटफार्म, दौड़ पड़े यात्री

Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Platform changed at the last moment, passengers rushed
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने के बाद भागते हुए जाते यात्री।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्पेशल का इंजन फेल हो जाने के चलते आनंद विहार एक्सप्रेस का प्लेटफार्म आखिरी समय में बदल दिया गया। इससे बड़ी संख्या में दिल्ली की यात्रा करने पहुंचे लोग फुटओवर ब्रिज की ओर भागने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने लोगों काे समझाने का प्रयास किया। पहले से ही खचाखच भरी आनंद विहार एक्सप्रेस में यात्री गेट पर ही खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली में हुए हादसे के बाद अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान अलर्ट मोड में रहे। दोपहर करीब सवा दो बजे महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची तो तमाम श्रद्धालु ट्रेन की ओर भागते नजर आए। जवानों ने लोगों को ट्रेन पर आराम से चढ़ने के साथ खाली बोगियों की जानकारी दी। स्पेशल ट्रेन को करीब सात मिनट रुककर प्रयागराज के लिए रवाना होना था, लेकिन तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसी बीच गोरखपुर से चलकर आनंद विहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने का समय हो गया। अंतिम समय में आनंद विहार एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो पर डायवर्ट कर दिया गया, जिसकी घोषणा होते ही बड़ी संख्या में लोग प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज की तरफ भागने लगे। इनमें महिलाओं से लेकर बुजुर्ग भी शामिल थे। ट्रेन पहुंची तो वह पहले से ही खचाखच भरी थी। हालात यह थे कि कदम रखने की भी जगह नहीं थी। जैसे-तैसे यात्री ट्रेन में चढ़े और जहां जगह मिली, वहीं पर खड़े हो गए।
विज्ञापन



रेलवे ट्रैक फांदकर पहुंचे दूसरे प्लेटफार्म
अचानक प्लेटफार्म बदले जाने से लोगों में जल्दबाजी नजर आई। कई लोग जो ज्यादा चलने में सक्षम नहीं थे, वह प्लेटफार्म से रेलवे ट्रैक पर उतर गए। इन्हें रोकने के लिए अनाउंसमेंट भी कराई गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष गिरते-पड़ते भी रहे, जिन्हें अन्य यात्रियों ने मदद देकर दूसरी ओर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागदौड़ की स्थिति न बने, इसका ध्यान रखा जा रहा
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो जाने की वजह से आनंद विहार एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलना पड़ा था। हालांकि कुछ देर बाद ही ट्रेन की खराबी को दूर कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। भागदौड़ जैसी स्थिति न बनने पाए, इसका ध्यान रखा जा रहा है। -अजय कुमार सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed