फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Plan to shift HT line stuck in two departments

Ambedkar Nagar News: दो विभागों में फंसी एचटी लाइन शिफ्ट करने की योजना

Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Plan to shift HT line stuck in two departments
प्राथमिक विद्यालय रामपुरदुबे जलालपुर के ऊपर से गुजरा बिजली का तार। 
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के 65 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही एचटी सप्लाई लाइन के तार हटाने की योजना बेसिक शिक्षा व बिजली विभाग के बीच फंसी है। ऐसे में अचानक सप्लाई लाइन टूटने से होने वाले हादसे के अंदेशे से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जान सांसत में फंसी रहती है। एचटी सप्लाई लाइन को स्कूलों के ऊपर से हटवाने के लिए बिजली विभाग ने करीब 90 लाख रुपये की मांग बेसिक शिक्षा विभाग से की है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयोंं के ऊपर से गुजरे बिजली के तारोंं को हटवाने में आने वाले खर्च का विवरण तैयार कर बेसिक शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। बजट राशि मिलने के बाद सप्लाई लाइन के तारों को हटवाने का का कार्य शुरू होगा। जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 65 विद्यालयोंं के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं। ऐसे मेंं इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का जीवन सुरक्षित नहीं है। आंधी-तूफान के बीच अक्सर तार टूटकर गिरने से इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जान सांसत में रहती है। लेकिन बिजली विभाग से तालमेल न बन पाने के कारण बच्चों की सुरक्षा हाशिए पर है।
विज्ञापन

बीते वर्ष करंट की चपेट में आने से एक नौनिहाल की जान भी जा चुकी है। कंपोजिट विद्यालय जौहरडीह अकबरपुर के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा है। ऐसे मेंं यहां पंजीकृत 200 से अधिक नौनिहालों के ऊपर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर दुबे परिसर व मालीपुर के प्राथमिक विद्यालय करमिसिरपुर विद्यालय परिसर में भी ट्रांसफार्मर और खंभा लगा है। इन तारों में 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाक्षेत्र टांडा के प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर में करीब 100 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यायल के गेट के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन लाइन गुजरी है। यहां तैनात रसोइया सरोजा देवी के पुत्र और इसी स्कूल के छात्र की गत वर्ष करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय सम्हरिया, प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमपुर कुस्मा, कंपोजिट विद्यालय देवरिया, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय समडीह, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदौरपुर सहित 65 अन्य विद्यालयों में के ऊपर से भी एचटी लाइन के झूलते लटकते तार गुजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed