{"_id":"5fbbea9a8ebc3e9c02168c75","slug":"pitai-ambedkar-nagar-news-lko551406821","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस का वीडियो बनाने का विरोध करने पर युवतियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस का वीडियो बनाने का विरोध करने पर युवतियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस का वीडियो बनाने के
विरोध पर युवतियों को पीटा
क्रासर
बसखारी। थाना क्षेत्र के मकोईयां गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में डांस का वीडियो बनाने से मना करने पर असामाजिक तत्वों ने युवतियों की पिटाई कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पिटाई में छह युवतियां घायल हो गई। ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला बसखारी थाना क्षेत्र के मकोईयां गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी कनिक लाल के पुत्र की रविवार को शादी थी। शाम को बारात जाने के बाद घर की महिलाएं व युवतियां डांस कर रही थीं। आरोप के अनुसार इसी बीच मौके पर पहुंचे शरारती तत्वों ने युवतियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी भड़क उठे। देखते ही देखते लाठी डंडा, घूसों से महिलाओं की पिटाई कर दी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मारपीट के दौरान सविता पुत्री रामदुलार, शिवानी पुत्री मदनलाल, प्रमिला पुत्री राम सुरेश, सपना पुत्री सुखीराम, मालती पुत्री सूरत को चोटें आई। घटना की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी गई। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख शरारती तत्व भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने मौके पर जरूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद घायल युवतियों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया गया। बाद में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।