फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PGT exam will be held today and tomorrow

आज व कल होगी पीजीटी परीक्षा

Mon, 16 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
PGT exam will be held today and tomorrow
अंबेडकरनगर। दो दिवसीय पीजीटी परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। कुल 12 केंद्रों पर होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग सक्रियता से जुटा है। सोमवार को डीआईओएस ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर लें। सीसीटीवी कैमरे आदि की भी जांच की।
विज्ञापन

बीते दिनों टीजीटी परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर हुए विवाद के चलते पीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतना चाहता है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने पर्यवेक्षक की तैनाती कर रखी है। पर्यवेक्षक डॉ. दिनेशमणि त्रिपाठी लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात का जायजा भी ले रहे हैं। इसी क्रम में 17 व 18 अगस्त को आयोजित इस परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग सक्रिय है। सोमवार को डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि दो दिनी यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

17 अगस्त को प्रथम पाली में 8 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें कुल 3458 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 5288 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पहले दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 8 हजार 746 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दूसरे दिन 18 अगस्त को प्रथम पाली की परीक्षा 8 केंद्रों पर होगी। यहां पर कुल 3638 परीक्षार्थी उपस्थित होंगे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 6 केंद्रों पर होगी। इसमें 2388 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों पालियों में कुल 6 हजार 26 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि डीएम के निर्देश के अनुसार परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed