फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Petroleum dealers raised the demand for security, DM-SP gave assurance

Ambedkar Nagar News: पेट्रोलियम डीलर्स ने उठाई सुरक्षा की मांग, डीएम-एसपी ने दिया आश्वासन

Wed, 10 Sep 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Petroleum dealers raised the demand for security, DM-SP gave assurance
.ज्ञापन देने के बाद एसपी कार्यालय के बाद पेट्रोलियम डीलर्स के पदा​धिकारी।
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के लिए जिले के पेट्रोलियम डीलर्स लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आदेश का पालन कराने में आए दिन उपभोक्ताओं से विवाद, झगड़े और मारपीट की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, डीएम और डीएसओ से मुलाकात कर पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने 29 अगस्त को पत्र जारी कर सभी पंप संचालकों को नो हेलमेट नो पेट्रोल, आपका जीवन है अनमोल के बैनर लगाने और बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का निर्देश किया था। इसके बाद पंपों पर उपभोक्ताओं से विवाद की घटनाएं सामने आने लगीं। जिलाध्यक्ष शेष कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता अक्सर गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं, लेकिन कानून लागू कराने और दंडात्मक कार्यवाही करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। बिना प्रशासनिक शक्ति के आदेश का पालन कराने पर डीलर्स और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। संगठन ने एसपी से पेट्रोल पंपों पर कांस्टेबल की नियमित तैनाती की मांग की है। इससे उपभोक्ताओं पर नियंत्रण रहेगा और अभियान भी सुचारू रूप से चल सकेगा। पदाधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो किसी भी समय गंभीर घटना घट सकती है। संगठन की चिंताओं को गंभीरता से सुनने के बाद डीएम व एसपी ने भरोसा दिलाया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा। इस दौरान राजेंद्र महरोत्रा, उदयभान मिश्र, नवीन महरोत्रा, अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed