फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PET will be conducted at 21 centers

Ambedkar Nagar News: 21 केंद्रों पर कराई जाएगी पीईटी

Fri, 05 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
PET will be conducted at 21 centers
अंबेडकरनगर। जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) कल होगी। सीसीटीवी कैमरों की नजर में 21 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 38784 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दो राजकीय, नौ एडेड व 10 सीबीईएसी स्कूलों केंद्र को बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। केंद्रों पर 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की गई है। 671 अंत: निरीक्षकों की वाह्य विद्यालयों से तैनाती की गई है। इसके अलावा 239 रिजर्व में रखे गए हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed