फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PET exam will be held on 24 at 42 centers, preparations intensified

42 केन्द्रों पर 24 को होगी पीईटी परीक्षा, तैयारियां तेज

Thu, 19 Aug 2021 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
PET exam will be held on 24 at 42 centers, preparations intensified
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2021 (पीजीटी) 24 अगस्त को 42 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग जहां परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण कर अन्य तैयारियों में जुटा है, वहीं जिला प्रशासन परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक, केन्द्र व्यवस्थापक आदि बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है। परीक्षा में कुल 21 हजार 922 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की पीईटी यानि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पहले 20 अगस्त को होनी थी। किन्ही कारणों से बोर्ड ने परीक्षा की तिथि में बदलाव करते हुए 24 अगस्त निर्धारित की है। बोर्ड के निर्देश पर अब जिले में पीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 42 परीक्षा केन्द्रों का चयन किया है। इन केन्द्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। पीईटी की परीक्षा में कुल 21 हजार 922 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने निर्देश दिया है कि परीक्षा को कुशलता के साथ सम्पन्न कराया जाए। किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। एडीएम जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व उड़न दस्ता आदि बनाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। परीक्षार्थी संबंधित वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed