Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PET: 15,000 candidates took the exam; 4,630 were absent.

पीईटी : 15 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 4630 गैरहाजिर

Sun, 01 Nov 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
PET: 15,000 candidates took the exam; 4,630 were absent.
बीएनकेबी पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को 23 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के तीसरे चरण की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 19,632 अभ्यर्थियों में से 15,002 ने परीक्षा दी, जबकि 4,630 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दिनभर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में कुल 960 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 747 ने परीक्षा दी, जबकि 213 अनुपस्थित रहे। बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में 960 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 758 परीक्षा में शामिल हुए और 202 गैरहाजिर रहे। वहीं, डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में पंजीकृत 624 अभ्यर्थियों में से 493 ने परीक्षा दी, जबकि 131 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर सुबह से जुटने लगी भीड़
पीईटी के अंतिम दिन मऊ, गाजीपुर, बलिया, अयोध्या और आजमगढ़ समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। दूरदराज के परीक्षार्थी शनिवार रात ही अंबेडकरनगर पहुंच गए थे। रविवार सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी।

बीएन इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में से 362 ने परीक्षा दी, जबकि 118 अनुपस्थित रहे। बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 480 में से 382 अभ्यर्थी शामिल हुए और 98 गैरहाजिर रहे। दोनों केंद्रों पर सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की गहन तलाशी और बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed