फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Performance of teachers on pending demands

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Performance of teachers on pending demands
अंबेडकरनगर में प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि माध्यमिक शिक्षक विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेडने को मजबूर होंगे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष डा. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन,दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मांग को पूरा किए जाने की सुध जिम्मेदारों द्वारा नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरण नीति को सलरीकरण बनाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान अजय कुमार यादव, दिनेश कुमार मिश्र, आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed