{"_id":"57e963014f1c1bf70a5750bc","slug":"people-will-donate-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर लोग बनेंगे महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर लोग बनेंगे महादानी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 1 अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेगा। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन लंबे समय से सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है।
इसी कड़ी में 1 अक्तूबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह साढ़े 10 बजे शिविर का शुभारंभ होगा। इससे जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रक्तदान शिविर में युवाओं समेत समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी होने की उम्मीद है। अभियान में कई सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी होने की उम्मीद है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान महादान के बराबर है।
विज्ञापन
एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से न सिर्फ प्रशस्तिपत्र बल्कि स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इच्छुक लोग 9415169109 व 8858327414 पर फोन कर पंजीकरण करा सकते हैं।