फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People should learn from the ideals of Suheldev

सुहेलदेव के आदर्शों से सीख लें लोग

Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
People should learn from the ideals of Suheldev
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक परिसर में सुहेलदेव जयंती कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महाराजा सुहेलदेव की जयंती मंगलवार को जगह-जगह उल्लास के साथ मनाई गई। सरकार के निर्देश पर सभी 9 ब्लॉकों में विधिवत आयोजन कर महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को याद किया गया। साथ ही लोगों से सुहेलदेव के आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया गया। मुख्य आयोजन अकबरपुर ब्लॉक परिसर में हुआ, जहां सांसद रितेश पांडेय व डीएम सैमुअल पॉल एन ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक परिसर में सांसद रितेश पांडेय सहित डीएम, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान सांसद व डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रावस्ती के महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव की 4.20 मीटर ऊंची प्रतिमा के निर्माण समेत स्मारक की जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दी। सांसद रितेश ने कहा कि यूपी की धरती आदिकाल से ही अध्यात्म, संस्कृति और शौर्य से संपन्न रही है। यहां अवतारों के साथ-साथ ऋषि-मुनियों, योगियों और तपस्वियों ने देश-दुनिया को भारत के गौरव से परिचित कराया। इन्हीं वीरों में एक नाम महाराजा सुहेलदेव का है। डीएम ने कहा कि महापुरुषों का त्याग, उनकी तपस्या, उनकी वीरता, शहादत का स्मरण करना व उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को सांसद व डीएम ने सम्मानित किया। देशभक्ति गीत के लिए गौरव शुक्ल व स्वागत गीत के लिए अर्पणा पांडेय, अवंतिका पांडेय, मानसी गुप्ता व कायनात बानो को भाषण के लिए पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीआईओएस रवींद्र सिंह, बीएसए अतुल सिंह, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी में एडीओ पंचायत लालजी शुक्ल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने कहा कि ऐसे शूरवीर की जयंती पर पूरा संगठन नमन करता है। जहांगीरगंज क्षेत्र में विधायक अनीता कमल ने ब्लॉक में कहा कि जब बहराइच में गजनबी सेना के सेनापति महमूद गजनबी के भांजे सैयद सालार मसूद ने आक्रमण किया तो महाराजा सुहेलदेव ने अपनी सेना के साथ उसे न केवल पराजित किया, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी ने सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।
जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम भरतलाल सरोज ने सुहेलदेव के बारे में जानकारी दी। जीजीआईसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाद में एसडीएम ने सरोजनीनगर के सराय चौक स्थित शहीद पार्क पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।
मालीपुर के मंसूरपुर चौराहे पर सपा नेता राधेश्याम मिश्र के नेतृत्व में दिव्यांशु, आलोक सिंह यादव आदि ने महाराजा सुहेलदेव को याद किया। भीटी एसडीएम भूमिका यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ अनुपम सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, अमरदीप पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामबरन आदि मौजूद रहे।
विद्युतनगर क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू, एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व प्रभारी बीडीओ शशांक सिंह की मौजूदगी में सुहेलदेव के आदर्शों को याद किया गया। शहीद रक्षाराम पाठक की माता शांति देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पं. रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर में प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

20 युवाओं ने किया रक्तदान
महाराजा सुहेलदेव की जयंती के मौके पर प्रेमा राधे मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र राजभर के नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को लोरपुर स्थित अठखंभा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें अविनाश राजभर, नंदलाल, राजकुमार, राहुल, चंद्रिका, बलजीत, सत्यप्रकाश, देवेंद्र कुमार, संदीप, विपिन, रंजीत, हरिश्चंद्र, रामपाल व जितेंद्र कुमार सहित कुल 20 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed