फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People of many villages upset due to poor condition of bridges

की बदहाली से कई गांवों के लोग परेशान

Thu, 30 Jun 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
People of many villages upset due to poor condition of bridges
अंबेडकरनगर के अरिया स्थित शारदा सहायक नहर पर बना यह पुल मरम्मत के अभाव में खो चुका है अस्तित्व। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। शारदा सहायक नहर पर अरिया व हरीपुर गांव के बीच बने चार पुल मौजूदा समय में बदहाली का दंश झेल रहे हैं। दो पुलों से आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। इससे तीन-चार किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

दशकों पहले किसानों को सिंचाई का लाभ देने के लिए शारदा सहायक नहर का निर्माण हुआ था। क्षेत्र में इस नहर पर कई पुल बनाए गये। अरिया गांव से हरीपुर गांव के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी है। सिंचाई विभाग द्वारा वर्षों पहले अरिया, सैदापुर, भटपुरवा व हरीपुर के पास पुल का निर्माण कराया गया। मौजूदा समय में अरिया व भटपुरवा का पुल पूरी तरह टूट चुका है। इस पर आवागमन ठप हो चुका है।
विज्ञापन

लगभग पांच हजार की आबादी को तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल उन किसानों को होती है जिनका खेत नहर की दूसरी तरफ स्थित है। हरीपुर व सैदापुर का पुल भी जर्जर हो चुका है। पुल संकरा होने के सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकल पाते हैं। किसानों ने चौड़े पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर कराई जाती है मरम्मत
सिंचाई विभाग के अधीन जो भी पुल हैं, उनकी समय-समय पर मरम्मत करायी जाती है। अरिया में पुल की मरम्मत के लिए बीते दिनों टीम गई थी लेकिन ग्रामीण नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध के चलते मरम्मत का कार्य रोक दिया गया। सब डिविजन को नए पुल के निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
-रजनीश गौतम, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई खंड टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed