फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People celebrate Ekadashi festival

एकादशी पर्व को लेकर लोगों में उल्लास

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People celebrate Ekadashi festival
अंबेडकरनगर। एकादशी पर्व का उल्लास रविवार को जिले में चहुंओर दिखा। इसे लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में जगह-जगह पर्व से संबंधित गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद व सूप की दुकानें सज गईं। सुबह ही संबंधित सामग्रियों की खरीदारी प्रारंभ कर हो गई। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। पर्व के दिन एकादशी व्रत रखा जाएगा। इसके बाद मंगलवार भोर में गन्ने से सूप पीटते हुए घर से काफी दूर तक जाएंगे। इस परंपरा को लेकर महिलाओं व युवतियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद अब एकादशी पर्व का उल्लास जिले में चहुंओर दिखने लगा है। वैसे तो सोमवार को एकादशी पर्व मनाया जाएगा, लेकिन एक दिन पहले ही इसे लेकर लगभग सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। अकबरपुर नगर के साथ ही शहजादपुर, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेनगर समेत अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद व गन्ने की दुकानें सज गईं। इनकी खरीदारी का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर सिंघाड़ा, शकरकंद, गन्ना, सूप की बिक्री करने वाले राजितराम ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार पर्व से संबंधित सामग्रियों की बिक्री अधिक हो रही है। कहा कि सभी प्रकार के गन्ने की खरीदारी लोग बढ़-चढ़कर कर रहे हैं।
विज्ञापन

पटेलनगर तिराहे के निकट दुकान करने वाले संतलाल ने कहा कि दीप पर्व के बाद फिर से नागरिक खरीदारी कर रहे हैं। जिस प्रकार से गन्ना, शकरकंद, सिघांड़ा समेत अन्य सामग्रियों की खरीदारी हो रही है, वह अत्यंत सुखद है। इसके अलावा टांडा, बसखारी, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, जलालपुर, कटेहरी, भीटी समेत अन्य बाजारों में भी पूरे दिन पर्व से संबंधित सामग्रियों की जमकर नागरिकों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एकादशी पर्व पर रखे जाने वाले व्रत को लेकर भी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गईं। व्रत रखने की तैयारी में जुटीं रिचा द्विवेदी, सत्यवती व सरोज ने कहा कि व्रत रखने के साथ ही मंगलवार भोर में गन्ने से सूप को पीटकर दरिद्रता भगाने के साथ ही सूप पीटते हुए गांव से दूर तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed