फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People battling for hours due to jam crisis

जाम के संकट से घंटों जूझ रहे लोग

Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
People battling for hours due to jam crisis
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी के निकट मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ियों के आवागमन के दौरान लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। मालगाड़ियों के आवागमन के दौरान गेट बंद होने से भयंकर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

कई बार समस्या इतनी विकराल हो जाती है कि सेम्हरिया गोल चौराहे से लेकर एनटीपीसी प्लांट गेट तक करीब दो किलोमीटर तक जाम लग जाता है। इससे घंटों यात्रियों को जूझना पड़ता है। लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एनटीपीसी टांडा में कोयले की आपूर्ति के लिए प्रतिदिन मालगाड़ियों का आवागमन बना रहता है। मालगाड़ियों के आवागमन के दौरान मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग पर लगे फाटक को बंद करना पड़ता है। ऐसे में कुछ ही देर में फाटक के दोनों तरफ दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कतारें लग जाती हैं। ऐसे में लोग घंटों जाम से जूझने को मजबूर हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ऐसी स्थिति कभी-कभार ही उत्पन्न होती थी, लेकिन कलवारी पुल के बन जाने के बाद से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। उधर, एनटीपीसी के विस्तारीकरण के बाद 1320 मेगावाट का नया प्लांट लगने के चलते कोयले की खपत भी बढ़ी है, जिससे अब प्रतिदिन नौ मालगाड़ी कोयला लेकर एनटीपीसी आवागमन करती हैं। ऐसे में 24 घंटे में कुल 18 बार क्रॉसिंग बंद होने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है।

स्थानीय निवासी रामबरन, अशोक, मनोहर, कुलदीप व छोटेलाल आदि ने बताया कि कई बार यहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने डीएम से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed