फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   people are happy to pray god in ramzaan

रमजान में इबादत से लोग खुश

Sun, 21 Jun 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 21 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
लगभग 34 वर्ष बाद ऐसा मौका आया है, जब रोजा की समयावधि लगभग 16 घंटे की है। सवा तीन बजे सेहरी के बाद लगभग साढ़े सात बजे इफ्तार का समय है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बावजूद लंबे समय तक चलने वाले रोजे को लेकर रोजा रखने वालों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता जिले में नहीं दिख रहा है। रोजा रखने को लेकर न सिर्फ बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह है, वरन युवाओं व बच्चे भी बढ़ चढ़कर रोजा रख रहे हैं।

अकबरपुर नगर की कक्षा छह की छात्रा रूबीना व शाइस्ता ने बताया कि वह विगत वर्ष से रोजा रख रही है। इस बार लंबी समयावधि होने पर परिजनों ने रोजा रखने से मना किया था, लेकिन हमने जिद कर रोजा रखा। कहा कि अल्लाह अपने बंदों की प्रत्येक प्रकार से मदद करता है।
विज्ञापन


हम लोगों की भी मदद कर रहा है। भीषण गर्मी के बाद भी प्यास का एहसास अधिक नहीं हो रहा है।  उधर इबादत का दौर शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में इफ्तार के बाद विशेष नमाज तराबीह में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पर्व के मद्देनजर छोटी बड़ी बाजारों में रविवार को भी रौनक छायी रही। सबसे अधिक सेवई, लच्छे, खजूर व चिप्स सहित फलों की खरीददारी लोगों द्वारा की जा रही है। दरअसल भीषण गर्मी के चलते लोग मसालेदार खाद्य सामग्रियों का प्रयोग कम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed