फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People are fed up with the anti-people policies of the government.

सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
People are fed up with the anti-people policies of the government.
अंबेडकरनगर। सपा सरकार में ही पाल समाज की बेहतरी तय हो सकती है। पूर्व की अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा लाभ पाल समाज के लोगों को मिला था। ऐसे में सभी को एकजुट होकर फिर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की जरूरत है। यह विचार रविवार को अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे पर सपा की ओर से आयोजित पाल समाज सम्मेलन को संबोधित करते पाल समाज के प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल ने व्यक्त किए। कहा कि मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई व सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

पटेलनगर तिराहे पर समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पाल समाज सम्मेलन में पाल समाज के प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। बढ़ती महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। परंतु सरकार को इसका तनिक भी ख्याल नहीं है। अखिलेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने पाल समाज के युवाओं से सपा की जीत दर्ज करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने भी पाल समाज सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि भाजपा की सरकार समाज में सिर्फ नफरत बांट सकती है। आम जनता के हितों की उसे तनिक भी परवाह नहीं है। इस मौके पर पाल समाज के जिलाध्यक्ष काशीनाथ पाल, सुषमा पाल, जानकी पाल, महेंद्र पाल व बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed