फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PCS officer made son of farmer

किसान का बेटा बना पीसीएस अफसर

Fri, 22 Feb 2019 10:40 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Published by: रवि प्रकाश Updated Fri, 22 Feb 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
PCS officer made son of farmer
संजीव - फोटो : अमर उजाला
आलापुर तहसील क्षेत्र के रामडीह सराय निवासी संजीव उपाध्याय ने पीसीएस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। वह इन दिनों जहांगीरगंज विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों एवं शुभचिंतकों को दिया है। शुक्रवार शाम घोषित हुए यूपी पीसीएस के अंतिम नतीजों में जिले के आलापुर निवासी अशोक उपाध्याय के पुत्र संजीव को बड़ी सफलता मिली। 18वीं रैंक के साथ वे एसडीएम पद के लिए चयनित कर लिए गए। संजीव इन दिनों तहसील क्षेत्र के जहांगीरगंज विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। संजीव के पिता अशोक उपाध्याय खेती करते हैं। माता शांति उपाध्याय रामनगर में एएनएम हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा आलापुर से ही ग्रहण करने के बाद इलाहाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। दो भाइयों में बड़े भाई चेन्नई में कस्टम इंस्पेक्टर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed