फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Payment of more than three billion to 76 thousand farmers

Ambedkar Nagar News: 76 हजार किसानों को तीन अरब से अधिक का भुगतान

Sun, 09 Apr 2023 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Payment of more than three billion to 76 thousand farmers
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा मेें पेराई सत्र समाप्त होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 103 लाख क्विंटल की तुलना में लगभग 98 लाख क्विंटल पेराई के बाद सोमवार 10 अप्रैल से चीनी मिल को फ्री कर दिया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे उपज लेकर मिल पर पहुंचे। इसके लिए पर्ची की जरूरत नहीं है। ऐसे में शीघ्र ही पेराई सत्र समाप्त होने की संभावना है। चीनी मिल द्वारा अब तक 76 हजार किसानों को 313 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र अंतिम चरण में है। लक्ष्य के पास पहुंचने व केंद्रों पर उपज के कम पहुंचने के बीच चीनी मिल प्रशासन ने सोमवार 10 अप्रैल से चीनी मिल को फ्री कर दिया है। मालूम हो कि चीनी मिल में 24 नवंबर से पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। चीनी मिल को 103 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य मिला था। किसानों को उपज की बिक्री करने के लिए कुल 38 क्रय केंद्र स्थापित किए गए।
विज्ञापन

इस बीच अब तक लगभग 98 क्विंटल की पेराई चीनी मिल में की जा चुकी है। इस बीच सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि सोमवार 10 अप्रैल सुबह आठ बजे से चीनी मिल को फ्री कर दिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे उपज की बिक्री सीधे मिल को करें। पर्ची की कोई जरूरत नहीं है। बताया कि अब तक लगभग 76 हजार किसानों का लगभग 313 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस बीच चीनी मिल के फ्री होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed