फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Payment of honorarium should be done on time

समय से मानदेय का भुगतान कराया जाए

Tue, 16 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Payment of honorarium should be done on time
अंबेडकरनगर। आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अकबरपुर नगर पालिका परिषद में तैनात सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि न तो समय पर मानदेय का भुगतान हो रहा और न ही इसमें वृद्धि ही की जा रही है। निर्धारित समय से अधिक समय तक कार्य लिया जा रहा है। जब भी इसे लेकर जिम्मेदारों से शिकायत की जाती है, तो धमकी दी जाती है। कहा कि समय से मानदेय का भुगतान कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष रामचेत ने कहा कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद में सफाई के लिए 46 सफाई कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर रखे गए हैं। सभी सफाईकर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा एकत्र करते हैं। इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रत्येक वर्ष मानदेय में 500 रुपये वृद्धि किए जाने का प्राविधान है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। न तो वृद्धि की जा रही है और न ही समय पर मानदेय का ही भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन

अतुल कुमार, अमरनाथ, शेर मोहम्मद, साधना देवी, सुशीला, दुर्गा देवी, उमाशंकर, संजय, सुशील कुमार, विजय कुमार, कृष्णकुमार, रामचंद्र, मोहित, फूलजहां, मोहम्मद रिजवान ने ने कहा कि समय पर भुगतान न होने व प्रतिवर्ष मानदेय में वृद्धि न होने से उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। कहा कि समय पर मानदेय का भुगतान कराया जाए। कहा कि वैसे तो सिर्फ चार घंटे की ही ड्यूटी है, लेकिन उनसे 8 घंटे का कार्य लिया जा रहा है। जब इसका विरोध किया जाता है, तो ठेकेदार की ओर से अभद्रता की जाती है। कहा गया कि इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed