फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patna Express late by 32 hours and down Farrakha Express canceled

फरक्का डाउन निरस्त तो पटना एक्सप्रेस 32 घंटे लेट

Fri, 06 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 06 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Patna Express late by 32 hours and down Farrakha Express canceled
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन के इंतजार में ठंड से ठिठुरते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार लगातार प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को फरक्का डाउन एक्सप्रेस निरस्त रही तो वहीं पटना-कोटा डाउन एक्सप्रेस के 32 घंटा विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। कई अन्य ट्रेनें छह से 13 घंटे तक लेट चलीं। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम के कड़े रुख के चलते रेल यात्रियों को भी लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के विलंब से चलने के साथ-साथ उनके निरस्त होने की चुनौती से भी रेल यात्री जूझ रहे हैं। मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच शुक्रवार को सवा 11 बजे दिन में आने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इस ट्रेन के इंतजार में पहुंचे यात्रियों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम दिल्ली जाने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस लगभग 18 घंटे विलंब से गई तो वहीं शुक्रवार शाम जाने वाली अप कैफियात एक्सप्रेस के भी लगभग आठ घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को मिली। शुक्रवार सुबह दिल्ली से आकर आजमगढ़ जाने वाली कैफियात डाउन एक्सप्रेस 13 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दिन में सवा दो बजे आने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस आठ घंटे तो वहीं दून डाउन एक्सप्रेस भी छह घंटे विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। दून अप एक्सप्रेस सात घंटे तो वहीं मरुधर डाउन एक्सप्रेस भी लगभग सात घंटे विलंब से चल रही थी। पटना-कोटा डाउन एक्सप्रेस के लगभग 32 घंटे विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को कर्मचारियों ने दी।

इस बीच ट्रेनों के विलंब से चलने व निरस्त होने के चलते यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करने को विवश हो रहे हैं।


दिल्ली जाने के लिए आई यात्री साधना व विवेक ने कहा कि रेलवे को ऐसी तकनीकी विकसित करनी चाहिए जिससे कोहरे के चलते ट्रेनों को प्रभावित होने से बचाया जा सके। उधर, स्टेेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को सभी सूचनाएं समय से मुहैया करायी जा रही हैं। कोहरे के चलते ट्रेेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed