फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients waited in line for hours but still could not get treatment

Ambedkar Nagar News: घंटों लाइन में लगे मरीज, फिर भी नहीं मिल सका इलाज

Wed, 10 Sep 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Patients waited in line for hours but still could not get treatment
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को एक बार फिर मरीजों की भीड़ से जूझती नजर आई। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीजों और उनके तीमारदारों की कतारें मुख्य गेट से लेकर पर्चा काउंटर, जांच केंद्र और दवा वितरण तक नजर आईं। करीब दो हजार मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया, जिससे घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई मरीज डाॅक्टर तक नहीं पहुंच सके और उन्हें बिना इलाज के ही लाैटना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा ओपीडी, लैब और फार्मेसी पर देखा गया। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों से परामर्श और दवा लेने तक मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टाफ पर अतिरिक्त भार पड़ने से कार्य प्रभावित हुआ और कई मरीजों ने शिकायत की कि उन्हें चिकित्सकों से पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल के प्रयोगशाला में भी रिपोर्ट तैयार करने में देरी हुई। दवा वितरण केंद्र पर भी मरीजों को काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। इजाज कराने आए रमेश कुमार, सावित्री आदि मरीजों का कहना था कि डॉक्टरों के पास लगातार मरीजों की भीड़ लगी रही, जिससे घंटों लाइन में लगने के बाद भी डाॅक्टर तक नहीं पहुंच सके। बिना इलाज के ही वापस लाैटना पड़ा। मरीजाें का कहना है कि अधिक भीड़ होने से जांच और उपचार की गुणवत्ता प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मरीजों की बढ़ी संख्या
मंगलवार को ओपीडी खुलते ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर, फार्मेसी और लैब में अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई थी। सभी विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया और मरीजों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पीएन यादव, प्रभारी सीएमएस

मौसम के बदलाव से बढ़े त्वचा रोग के मरीज

फोटो - 20
मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव का प्रभाव त्वचा रोगों पर भी देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को त्वचा रोग से पीड़ित 98 मरीज पहुंचे, जो सामान्य संख्या से तीन गुना अधिक है। आमतौर पर प्रतिदिन 35 से 40 मरीज ही त्वचा विभाग में पहुंचते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि मौसमी बदलाव, उमस और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण फंगल इंफेक्शन, खुजली और एलर्जी जैसे रोग बढ़ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण विभागीय स्टाफ पर भी अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed