फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients being treated in corridors

गलियारे में हो रहा मरीजों का इलाज

Thu, 17 Sep 2015 11:36 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ही 200 बेड का भवन बनकर तैयार है, लेकिन स्टाफ के अभाव में उसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन 100 बेड वाले पुराने वार्ड में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। तमाम बेड गलियारे में लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


डायरिया, दमा व सर्पदंश के साथ ही दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के चलते जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। अतिरिक्त बेड की जगह न होने की वजह से वे यहां भर्ती नहीं हो पाते।  
विज्ञापन


मौजूदा समय में जिला अस्पताल आने वाले में अलग अलग बीमारियों के मरीजों को भर्ती कराने के लिए तीमारदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को वापस लौटने से बचने के लिए बेडों का अतिरिक्त इंतजाम भी किया लेकिन वह नाकाफी है। बड़ी तादाद में मरीज वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में मौजूदा समय में अलग अलग वार्डों में कुल 100 बेड हैं। इमरजेंसी के 18 बेड अलग से हैं। सामान्य दिनों में भी यहां भर्ती होना आसान नहीं रहता।  इन दिनों मरीजों की तादाद बढ़ने से मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। पिछले कई दिनों से गलियारों में बेड लगाकर मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

यह स्थिति देख तमाम मरीज भर्ती हुए बगैर ही लौट जाते हैं। मरीजों की परेशानी के मद्देनजर यहां 200 अतिरिक्त बेड के विस्तारित भवन की मंजूरी दी गई थी। लम्बी जद्ददोजहद के बाद 2011 में निर्माण कार्य पूरा हुआ पर अब तक इसमें मरीजों के भर्ती करने का काम शुरू नहीं हो सका है।


लगभग एक वर्ष पूर्व विस्तारित भवन के एक क्षेत्र में 18 बेड की इमरजेंसी सेवा तो शुरू कर दी गई लेकिन 200 बेड का लाभ मरीजों को दिलाने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जा सके। इसका खामियाजा लगातार मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। वार्डों में भीड़ के चलते मरीजों के साथ साथ तीमारदारों को भी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed