{"_id":"687e81893adc79a3ea03c81b","slug":"pastor-arrested-on-charges-of-conversion-in-healing-meeting-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-139009-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चंगाई सभा में धर्मांतरण के आरोप में पादरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चंगाई सभा में धर्मांतरण के आरोप में पादरी गिरफ्तार
Mon, 21 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शुभेच्छा मैरिज लाॅन के पास बने बिलियर्स चर्च इंडिया में रविवार को इलाज के नाम पर अनुसूचित वर्ग की महिलाओं और पुरुषों के धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने सोमवार को मकोईया निवासी पादरी प्रमोद कुमार के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया। उसे बसपा कार्यालय अकबरपुर के निकट शाम चार बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस पहले चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण की बात नकारती रही। पूरा प्रकरण मीडिया की सुर्खियां में आया तब पुलिस ने तेजी दिखाई। सोमवार को हल्का इंचार्ज असरफ खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बिलियर्स चर्च इंडिया, रतनपुर शहजादपुर में रविवार 200 से अधिक महिलाएं और पुरुषों को इलाज के लिए बुलाकर उनसे प्रभु यीशु की प्रार्थना कराई जा रही थी।
पादरी सभा के माध्यम से सनातन देवी-देवताओं की आस्था से दूर रहने का संदेश दे रहा था। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को चर्च में धर्मांतरण की भनक लगी तो पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में चर्च पर कोतवाली पुलिस पहुंची गई। वहां मौजूद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने धर्मांतरण की आशंका जताई। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद पादरी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस बिना अनुमति चर्च संचालित करने व प्रार्थना सभा की बात तो कर रही थी, लेकिन धर्मांतरण की बात से इन्कार कर रही थी। सोमवार को पूरा प्रकरण मीडिया में छाया तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-- --
प्रतिमाह 10 हजार और बच्चों को मुफ्त दवा व पढ़ाई का वादा
टांडा कोतवाली के पैकोलिया निवासी कर्मजीत सिंह ने अकबरपुर पुलिस को तहरीर दी है। उनके मुताबिक वह अनुसूचित वर्ग के हैं। 20 जुलाई की सुबह आठ बजे वह निजी कार्य से रतनपुर आए थे, जहां उनकी मुलाकात प्रमोद से हुई। प्रमोद ने उन्हें बताया कि वह ईसाई धर्म का पास्टर है। लखनऊ और केरल में प्रशिक्षण लेने के बाद लोगों का धर्मांतरण कराता है। इसके बदले पैसे भी देता है। धर्मांतरण कर लो तो पहले तुम्हें 20 हजार रुपये, बच्चों की शिक्षा व दवा फ्री कराई जाएगी। हर माह 10 हजार रुपये के साथ ही धर्मांतरण कराने वाले प्रति व्यक्ति के हिसाब से दो हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। इसका विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देने के साथ ही उनकी पिटाई भी की थी।