फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passenger suffering due to cancellation of train

ट्रेनेंे निरस्त होने से यात्री बेहाल

Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passenger suffering due to cancellation of train
ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

लगातार खराब हो रहे मौसम के चलते ट्रेनों के निरस्त होने से लोग हलाकान हैं। जानकारी के अभाव में स्टेशन पहुंचे संबंधित ट्रेन के यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार को 23 यात्रियों को आरक्षण टिकट कैंसिल कराना पड़ा तो कई लोगों को दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ा। उधर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 10 से 30 घंटे तक विलंब से चलीं।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करने की मजबूरी बन गई। गौरतलब है कि घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के घंटों लेट व निरस्त होने का दौर भी शुरू हो गया। रविवार 18 दिसंबर से रेलवे प्रशासन ने मऊ-आनंद विहार अप व डाउन एक्सप्रेस 15 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दी।
विज्ञापन


ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी मात्र सूचना पट पर दिए जाने के चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग बड़ी संख्या में अकबरपुर स्टेशन पहुंचे। यहां उन्हें जानकारी हुई कि ट्रेन लंबे समय के लिए निरस्त कर दी गई है। इससे उनमें रेलवे प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि यदि समय रहते ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिल गई होती तो वे पहले से ही आवश्यक प्रबंध कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच इंटरसिटी अप व डाउन एक्सप्रेस का भी संचालन घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक स्थगित रखने का निर्णय लिया। उधर खराब मौसम के चलते आधा दर्जन ट्रेनें 10 से 30 घंटे तक विलंब से चलीं।

कोटा-पटना अप एक्सप्रेस रविवार सुबह निर्धारित समय 6 बजकर 55 मिनट से 14 घंटे तो डाउन एक्सप्रेस शनिवार रात निर्धारित समय 9 बजकर 45 मिनट से 30 घंटा विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई।

उत्सर्ग अप एक्सप्रेस शनिवार देर रात्रि निर्धारित समय एक बजकर 55 मिनट से 8 घंटा तो उाउन एक्सप्रेस रविवार पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट से 6 घंटा विलंब से चलने की जानकारी सूचना पट पर दी गई। मरुधर डाउन एक्सप्रेस रविवार सुबह निर्धारित समय 7 बजकर 30 मिनट से 6 घंटा तो साबरमती अप एक्सप्रेस निर्धारित समय शनिवार शाम 5 बजकर 30 मिनट से 15 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।


दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय रविवार अपराहन एक बजकर 20 मिनट से तीन घंटा तो फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय रविवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 2 घंटा विलंब से पहुंची। सरयू यमुना डाउन एक्सप्रेस रविवार सुबह 9 बजकर 43 मिनट से 6 घंटा तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस रविवार सुबह निर्धारित समय 6 बजकर 45 मिनट से 8 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed