फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat Bhawan found closed, clarification sought from DPRO, assistant's honorarium stopped

Ambedkar Nagar News: बंद मिले पंचायत भवन, डीपीआरओ से मांगा स्पष्टीकरण, सहायक का रोका मानदेय

Thu, 19 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Bhawan found closed, clarification sought from DPRO, assistant's honorarium stopped
सीडीओ के निरीक्षण में बंद मिले पंचायत भवन।
अंबेडकरनगर। विकास खंड टांडा की ग्राम पंचायत आलमपुर शेखपुर व ममरेजपुर के पंचायत भवनों का बुधवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया तो हकीकत उजागर हो गई। दोनों पंचायत भवन बंद मिले। इसपर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा है और पंचायत सहायक का मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन





ग्राम पंचायत आलमपुर शेखपुर में निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिवालय बंद मिला। पंचायत सहायक श्वेता वर्मा से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने स्वयं को मातृत्व अवकाश पर होना बताया। जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत के सचिव राम बलराम को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए विमल वर्मा की नियुक्ति की गई है, लेकिन अब तक कार्यभार का विधिवत हस्तांतरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन




इसपर सीडीओ ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि वह स्पष्ट करें कि श्वेता वर्मा ने अवकाश की स्वीकृति किस अधिकारी से ली है। अब तक कार्यभार का आदान-प्रदान क्यों लंबित है। प्रकरण में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम पंचायत ममरेजपुर में भी सचिवालय बंद मिला। पंचायत सहायक निशा विश्वकर्मा ने वार्ता में स्वयं को एक माह के अवकाश पर बताया। सीडीओ ने इसपर भी असंतोष जताते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही पंचायत सहायक का जून माह का मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश दिए।
----------बॉक्स-------

आठ पशुओं में नहीं मिली टैगिंग


गो सेवा दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड टांडा के गो आश्रय स्थल डांडी का स्थलीय निरीक्षण भी किया। स्थल पर कुल 88 गोवंश संरक्षित पाए गए। आठ गोवंशों की टैगिंग नहीं मिली। केयर टेकर के अनुसार ये पशु दो से तीन दिन पूर्व ही आश्रय स्थल में लाए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश सीवीओ को दिए।

-------------बॉक्स-------

यूरिन स्ट्रिप उपलब्ध कराने के निर्देश

ममरेजपुर गांव में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्र का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर एएनएम सीमा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम वर्मा व आशा कार्यकर्ता शकुंतला पांडेय उपस्थित रहीं। स्ट्रिप की अनुपलब्धता के चलते यूरिन जांच नहीं हो सकी। इसपर सीएमओ को आवश्यक मात्रा में यूरिन स्ट्रिप तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed