फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat Bhawan closed, farmers were deprived of registration due to lack of OTP

Ambedkar Nagar News: पंचायत भवन बंद, ओटीपी न मिलने से किसान रजिस्ट्री से वंचित

Mon, 03 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Bhawan closed, farmers were deprived of registration due to lack of OTP
रुकुनुद्दीनपुर विकास खंड अकबरपुर में बंद पड़ा पंचायत भवनल। 
अंबेडकरनगर। जिले में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद किसानों की समस्याओं का आलम जस का तस है। जनपद के कुल 4,61,169 कृषकों की रजिस्ट्री होनी थी, जिसके सापेक्ष अब तक 2,90,746 की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को विशेष अभियान के तीसरे दिन 3300 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई है। इसके बाद भी कई स्थानों पर पंचायत भवनों पर ताले लटके मिले, तो वहीं कुछ किसानों का नाम रजिस्ट्री में सही तरह से मिलान न होने और ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर न आने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि यह समस्या फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने से पहले से ही बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जो पंचायत भवन बंद मिले हैं, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
केस 1
लटकता मिला ताला
सम्मनपुर के कुर्की बाजार के निकट रुकनुद्दीन पुर ग्राम पंचायत में सुबह से ताला बंद रहने की वजह से फार्मर रजिस्ट्रेशन के स्थिति का सही पता नही चल सका। ग्राम प्रधान त्रिवेणी यादव, सचिव राजेंद्र प्रसाद व पंचायत सहायक अमित पटेल के फोन पर पंचायत बंद होने का कारण जानना चाहा, लेकिन फोन नहीं लगा। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पंचायत सहायक कुछ समय के लिए आए थे, गांव में किसी की मृत्यु हो जाने के कारण पंचायत बंद करके चले गए। कटेहरी के अन्नावा और घाघूपुर के पंचायत भवन भी बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

केस 2
ओटीपी न आने से बनी समस्या
जलालपुर विकासखंड के गौरा कमालपुर गांव में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कहीं जानकारी का अभाव है तो कहीं अभिलेख नाम गड़बड़ होने के कारण ग्रामीण वंचित हो रहे हैं। अंजनी लाल पाल ने बताया कि आधार कार्ड और खतौनी में नाम अलग-अलग होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। लेखपाल सुनवाई नहीं कर रहे हैं। संजय कुमार ने बताया कि आधार में मोबाइल नंबर फीड नहीं है जिसके कारण ओटीपी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed