{"_id":"5797a1b14f1c1b012021e061","slug":"pagoda-road-to-becoming-rampant-color-constancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों से शिवालय तक छाने लगा भक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों से शिवालय तक छाने लगा भक्ति का रंग
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर पहुंचने लगा कांवरियों का जत्था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के आगाज के साथ ही वातावरण हर-हर महादेव व बम बोले के उद्घोष से गूंज उठा है। भगवाधारियों का हुजूम शिवमंदिरों व शिवालयों में उमड़ने लगा है। कांवरिये पूरी आस्था व श्रद्घा के साथ कांवर लिए शिवमंदिरों व शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषक कर रहे हैं।
उधर सावन की शुरुआत होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ों पर झूले पड़ गए। जिले में बारिश का दौर भले ही थमा हो, लेकिन मौसम पूरी तरह खुशनुमा बना हुआ है। ऐसे में कांवरियों का उत्साह चरम देखा जा रहा है। दिन-प्रतिदिन इनकी संख्या भी सड़कों पर बढ़ रही है।
मंगलवार को भी सुबह होने के साथ ही भगवान शिव भोले के भक्त भगवा कपड़ों में कांधे पर कांवर रखे सड़कों पर दिखने लगे। शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से नभ को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
नगर के बस स्टेशन के नागेश्वर मंदिर, कलेक्ट्रेट के समीप के शिवालय, जौहरडीह के शिवालय, शिवालय घाट, संघतिया नाके के शिवालय, लालाघाट में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त कांवर लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना की।
शिवभक्त अयोध्या व टांडा पहुंचकर सरयू व घाघरा नदी से पवित्र जल लेने के लिए निकल पड़े। भगवा वस्त्र धारण कर कंधों पर कांवर लेकर कांवरियों का समूह पैदल ही अयोध्या की तरफ प्रस्थान करने लगा। हर-हर महादेव व बम भोले के जयघोष से समूचा वातावरण गूंज उठा।
जिला मुख्यालय पर कैंप लगाकर स्वागत करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवरियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों के निकट सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर अपनी पैनी निगाह रखे हैं। एसपी अजय सिंह ने बताया कि कांवर यात्रा को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। मोबाइल टीम भी लगाई गई है, जो हर पल कांवरियों की सुरक्षा का ख्याल रखेगी।