फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy sale is far away, farmers are unable to apply online

धान बिक्री तो दूर, किसान नहीं कर पा रहे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy sale is far away, farmers are unable to apply online
भीटी (अंबेडकरनगर)। तकनीकी दिक्कत के चलते भीटी तहसील क्षेत्र के दो गांवों के ग्रामीण धान की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। कारण यह कि खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर संबंधित गांवों के नाम न फीड होने के चलते इन गांवों के किसान धान बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। किसान लंबे समय से इस गड़बड़ी को दूर कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते किसानों की समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। करीब 600 किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बिक्री का कार्य चल रहा है। धान बिक्री से पहले किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद तहसील प्रशासन खतौनी के सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करता है। इस बीच भीटी तहसील क्षेत्र के इटवा व मदारभारी ग्राम पंचायत के किसान अपने धान की उपज नहीं बेच पा रहे हैं। कारण यह कि इन गांवों का नाम खाद्य विभाग की वेबसाइट पर नहीं दर्ज है। इसके चलते किसान आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बीते दिनों एसडीएम भीटी दीपक वर्मा से इस समस्या की शिकायत भी दर्ज करायी। एसडीएम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को इस गड़बड़ी को दुरुस्त कराने का निर्देश भी दिया। करीब दो माह का समय बीतने को है, लेकिन अब तक गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। इस समस्या से करीब 600 से अधिक किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर गड़बड़ी को दूर कराए जाने की मांग की है। उधर, एसडीएम दीपक वर्मा का कहना है कि दोबारा खाद्य विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed