फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy purchase affected since one month

एक माह से धान खरीद प्रभावित

Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase affected since one month
अंबेडकरनगर। साधन सहकारी समिति कटेहरी प्रथम पर लगभग एक माह से धान खरीद प्रभावित है। इससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ किसान मजबूर होकर अपना धान आढ़तियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

सुचारु रूप से धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार जरूरी निर्देश जिम्मेदारों को दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी सुचारु रूप से खरीद नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा धान बिक्री के लिए क्रय केेंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि साधन सहकारी समिति कटेहरी प्रथम पर बीते लगभग एक माह से सुचारु रूप से खरीदारी नहीं हो रही है। कभी खराब मौसम के चलते खरीद प्रभावित होती है, तो मौजूदा समय में बोरे न उपलब्ध होने से धान खरीद पूरी तरह से ठप पड़ी है। इससे क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान कलावती, अंकित, प्रदीप मिश्र, राजेंद्र गुप्ता, राममूर्ति वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्रय केेंद्र पर लगभग एक माह से धान खरीद प्रभावित है। इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की जाती है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि धान खरीद न होने सेे अब किसानों को उपज आढ़तियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्रय उधर, केंद्र प्रभारी श्वेता ने बताया कि सुचारु रूप से धान की खरीद हो रही है। मौसम खराब होने पर कभी-कभी कुछ समस्या जरूर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed