फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy procurement disrupted due to machine failure in Bewana

बेवाना में मशीन में खराबी से धान खरीद बाधित

Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement disrupted due to machine failure in Bewana
अंबेडकरनगर। धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने बेवाना व रामपुर सकरवारी स्थित साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान मशीन में गड़बड़ी होने के चलते बेवाना में धान खरीद का कार्य नहीं हो रहा था। इस पर तत्काल मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक नवंबर से जिले के 62 क्रय केंद्रों पर धान खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ था। शुरुआती दौर में खरीद का कार्य धीमा होने को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें और धान खरीद में तेजी लाएं। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसीलदार सदर जयप्रकाश यादव ने साधन सहकारी समिति बेवाना का जायजा लिया।
विज्ञापन

यहां कांटा मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के चलते धान खरीद का कार्य नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारी को तत्काल मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने सामने ही मशीन को दुरुस्त करवाया। इसके बाद धान खरीद का कार्य प्रारंभ हो सका। इसके बाद तहसीलदार ने रामपुर सकरवारी स्थित साधन सहकारी समिति का जायजा लिया। वहां सुचारु रूप से धान खरीद हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed