फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy is not being lifted

Ambedkar Nagar News: नहीं हो रही धान की उठान, इंतजार करने को मजबूर किसान

Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Paddy is not being lifted
बुधवार को अकबरपुर चीनी मिल के बाहर खरीद के लिए खड़ीं गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली।  -संवाद
धान की बिक्री में हो रही दिक्कत, बोरे की कमी भी खरीद में डाल रही खलल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। धान की बिक्री के लिए किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी धान की बिक्री वे कब कर पाएंगे, इसका कोई अता-पता नहीं। कहीं बोरा न होने की वजह से खरीद ठप है तो कई केंद्रों पर कई-कई दिन से धान लदी ट्रॉलियां खड़ी हुई हैं। किसानों को अपनी बारी का इंतजार है। मौसम के बदलते रुख से किसानों की चिंता अलग से बढ़ी हुई है।
मालूम हो कि बीते 20 अक्तूबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई है। छह एजेंसी के 75 केंद्र अलग अलग क्षेत्रों में स्थापित हैं। कुल एक लाख 55 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 28 नवंबर तक 1176.20 एमटी धान की खरीद हो पाई है जो कुल लक्ष्य का 5.77 प्रतिशत है। किसानों का कहना है कि धान की खरीद में तेजी तब आएगी जब केंद्रों पर किसानों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। उनकी उपज की तौल प्राथमिकताओं पर होनी चाहिए।
विज्ञापन



ट्रॉली खड़ी कर चक्कर लगाने को मजबूर
केस एक
नरियांव जगदीशपुर स्थित एफसीआई के धान क्रय केंद्र पर टीम पहुंची तो वहां धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी थीं। अकथरा नरायनपुर गांव निवासी शिवकुमार ने कहा कि केंद्र परिसर में ट्रॉली खड़ी कर चार दिन से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक धान की तौल नहीं हो सकी है। यहीं के रामचंद्र पांडेय व राजेश दुबे ने कहा कि किसानों का धान न खरीदकर आढ़तियों व व्यापारियों के धान को प्राथमिकता दी जा रही है। पांच दिन से दौड़ लगा रहे लेकिन धान की बिक्री नहीं कर सके हैं। केंद्र प्रभारी रमेश यादव ने आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि सुचारु रूप से खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर बोरा खत्म, इधर खरीद पड़ी ठप
केस दो
तहसील क्षेत्र आलापुर के इंदईपुर स्थित क्रय केंद्र पर बुधवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा मिला। इक्का दुक्का किसान यहां भटकते दिखे। मलपुरा के अरविंद व हथिनाराज के श्यामबिहारी ने कहा कि दो दिन से केंद्र तक दौड़ रहे लेकिन बोरा न होने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा। किसानों के अनुसार गत सोमवार से बोरा न होने से खरीद का काम पूरी तरह से ठप है लेकिन केंद्र प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद तक खरीद हुई है। बोरा समाप्त हो जाने के चलते खरीद रोकनी पड़ी। इस संबंध में यूपीएसएस के जिम्मेदारों को जानकारी दे दी गई है।

कब होगी खरीद, कुछ पता नहीं
केस तीन
नवीन मंडी परिषद परिसर में टीम पहुंची तो वहां धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई थी। किसान धान बिक्री को लेकर परेशान हाल दिखे। दरअसल यहां खाद्य विभाग के आठ, एफटीओ का एक, भारतीय खाद्य निगम के दो, पीसीएफ का एक व मंडी समिति का एक केंद्र है। यहां मिले जनार्दनपुर के राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दो दिन से धान लदी एक ट्रॉली खड़ी है। अब तक नंबर नहीं आया। बरधाभिउरा के बसंतलाल व पकड़ी भोजपुर के कृष्णकुमार ने कहा कि बीते छह दिन से उपज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली परिसर में खड़ी हैं।

सत्यापन का है इंतजार
धान बिक्री के लिए अब तक 25 हजार 482 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया। इसमें 15 हजार 939 किसानों का सत्यापन हो चुका है। 9 हजार 543 किसानों को अभी भी सत्यापन का इंतजार है। इसमें से नौ हजार 378 एसडीएम स्तर पर जबकि 165 अन्य स्तर पर सत्यापन का काम लंबित हैं।


तेजी से कराई जा रही खरीद
सभी केंद्रों पर धान की खरीद तेजी से कराई जा रही। किसानों को टोकन के अनुसार धान की बिक्री के लिए पहुंचना चाहिए। बोरे आदि की उपलब्धता तेजी से कराई जा रही है। -विनीता मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed