फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy crops bloomed prematurely, farmers are worried

Ambedkar Nagar News: धान में समय से पहले आई बालियां, किसानों की बढ़ी चिंता

Fri, 05 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Paddy crops bloomed prematurely, farmers are worried
जहांगीरगंज के बंगालपुरि में सांभा धान में निकली बालियां।
अंबेडकरनगर। जिले में पिछेती धान की प्रजाति 5204 (सांभा) किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। जिन किसानों ने इस किस्म की रोपाई की, उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है। रोपाई के महज 30 से 40 दिन बाद ही पौधों में समय से पहले बालियां निकल आई, लेकिन उनमें न तो दूध आया और न ही दाना बन सका है। परिणामस्वरूप किसानों की पूरी फसल चौपट हो रही है। जहांगीरगंज, टांडा और अकबरपुर के कई किसानों ने कृषि विभाग से इसकी शिकायत की है, जिसके बाद अधिकारियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने खरीफ की मुख्य फसल धान के सांभा 5204 के बीज किसानों को अनुदान पर वितरित किए थे। इसकी आपूर्ति नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से 169.2 क्विंटल और संडीला से 75 क्विंटल की गई थी। रोपाई के एक माह के भीतर ही धान के खेतों में बालियां फूटने लगी हैं। समय से पहले बाली आ जाने से पैदावार प्रभावित होने को लेकर किसान परेशान है। हालांकि ऐसे किसानों की संख्या अभी कम हैं। यदि संख्या बढ़ी तो किसान इसकी भरपाई नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


---
मक्खियां खा रहीं बालियां
जहांगीरगंज के बंगालपुरि निवासी किसान इंदल सिंह ने बताया कि राजकीय बीज भंडार तेंदुआईकला से सांभा धान का बीज लेकर रोपाई की थी। समय से पहले ही खेत में बालियां निकल आई हैं, जिसे मक्खियां खा रही है। इसकी शिकायत ब्लाॅक में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
उत्पादन प्रभावित होेना तय
अकबरपुर के लोहरा बरामदपुर निवासी किसान अमित सिंह ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार से सांभा धान अनुदान पर लेकर नर्सरी डाली थी। अगस्त के आखिरी सप्ताह में ही धान में बालियां निकल आई हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होना तय है।


----
जांच कराई जाएगी

जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी से जांच कराई जाएगी। सत्यापन पूरा होने पर प्रभावित किसानों की सूची शासन को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
डॉ.अश्वनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed