फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy and sugarcane crops destroyed due to rain

बरसात से धान व गन्ने की फसल खेतों में धराशायी

Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops destroyed due to rain
अंबेडकरनगर। बारिश ने सोमवार को जमकर कहर बरपाया। सम्मनपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। तेज बारिश व हवा से धान व गन्ने की फसल खेतों में धराशायी हो गई। एक तरफ जहां अकबरपुर नगर समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से छिन्नभिन्न हो गई तो वहीं जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासी कौशल्या (40) सोमवार सुबह खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने घर से निकली हुई थी। इसी बीच अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। जब तक वह घर के अंदर जाती, अचानक उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम जलालपुर हरिशंकरलाल व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। शासन से जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बीडीओ हरिनरायन ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बारिश ने धान किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हवा के साथ हुई तेज बारिश से जगह-जगह धान की फसल धराशायी हो गई। इससे सबसे अधिक चिंता अगैती धान किसानों को होने लगी है। अकबरपुर के रामसजीवन व प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसे ही बारिश हुई तो इसका प्रतिकूल प्रभाव उपज पर पड़ेगा। गौरतलब है कि जिले के लगभग चार लाख किसानों ने एक लाख 16 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की बोआई की है। शुरुआत में सूखे जैसे हालात थे तो अब लगातार हो रही बारिश से किसान मुश्किल में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed