{"_id":"693ac353f51a909cf7045f76","slug":"owner-of-pharma-company-arrested-who-selling-fake-codeine-containing-syrups-and-capsules-in-ambedkarnagar-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फर्जी तरीके से कोडीन युक्त सिरप और कैप्सूल बेचने वाला फार्मा कंपनी का मालिक गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फर्जी तरीके से कोडीन युक्त सिरप और कैप्सूल बेचने वाला फार्मा कंपनी का मालिक गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्त
Thu, 11 Dec 2025 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:46 PM IST
सार
फर्जी तरीके से कोडीन युक्त सिरप और कैप्सूल बेचने वाला फार्मा कंपनी का मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी कंपनी का लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका है। न्यू अब्बास फार्मा ने लखनऊ से खरीद की थी। इसके लिए 70 फर्जी बिल बनाए थे।
विज्ञापन
कफ सिरप कांड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में जलालपुर स्थित न्यू अब्बास फार्मा के मालिक नसीम हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने कोडीन युक्त सिरप की 21630 शीशी और करीब 532 बॉक्स कैप्सूल फर्जी प्रपत्रों पर बेची थी। इससे पूर्व में फार्मा कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
जलालपुर–जफराबाद स्थित न्यू अब्बास फार्मा फर्म का संचालन नसीम हैदर करता था। न्यू अब्बास फार्मा ने 21 अप्रैल 2024 से 22 फरवरी 2025 के बीच कोडिवा 100 मिली और प्रॉक्सोविन स्पास कैप जैसी कोडीन युक्त दवाइयों की भारी मात्रा खरीदी थी।
विज्ञापन
इसके बाद इनके विक्रय का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया था। 25 अक्तूबर 2025 को औषधि निरीक्षक की ओर से इनसे अभिलेख मांगे गए थे। 29 अक्तूबर को फर्म संचालक की ओर से विक्रय अभिलेख प्रस्तुत किए गए। इसमें अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़ और सुल्तानपुर के 70 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स को बिक्री करने का ब्योरा शामिल था।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक की जांच में मेडिकल स्टोर संचालकों ने शपथ पत्र देकर खरीद न करने की बात कही थी। इस मामले में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ फार्मा कंपनी का लाइेंस निरस्त कर दिया गया था।
एसएचओ संतोष कुमार सिंह और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को जीजीआईसी के पास से नसीम को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन