{"_id":"6a8341ab82b9c824960da411","slug":"out-of-all-the-complaints-received-170-were-filed-and-27-were-resolved-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163033-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संपूर्ण समाधान में आईं 170 शिकायतें, 27 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संपूर्ण समाधान में आईं 170 शिकायतें, 27 का निपटारा
विज्ञापन
सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में अकबरपुर तहसील में पीड़ितों की समस्याएं सुनती डीएम। सूचना विभा
अंबेडकरनगर। पीड़ितों को एक ही छत के नीचे न्याय देने के लिए तहसीलों में आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस बेमायने हो गया है। यहां पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
सोमवार को जिले के अकबरपुर सहित सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें 170 फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी अपनी शिकायतें रखीं] लेकिन केवल 127 मामलों का निस्तारण हो सका। अन्य मामलों में कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ईशा प्रिया को टांडा में आयोजित समाधान दिवस में जाना था, लेकिन उन्होंने अकबरपुर तहसील में पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 56 शिकायतें आई थीं, जिसमें से केवल आठ शिकायतों का ही मौके पर ही निस्तारण हो सका।
इसी तरह भीटी में आईं 21 शिकायतों में चार, टांडा में 23 में पांच, जलालपुर में 35 में चार व आलापुर में 45 में से छह शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।