फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opposition governments only encouraged dynasty and casteism

विपक्षी सरकारों ने सिर्फ वंशवाद व जातिवाद को दिया बढ़ावा

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition governments only encouraged dynasty and casteism
अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के राष - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विपक्षी सरकारों ने सिर्फ वंशवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने का काम किया। देश व प्रदेश में अराजकता, तुष्टिकरण करना व देश को दंगे की भेंट चढ़ाना ही उनका मकसद होता था। देश व प्रदेश के दो राजकुमार दिनभर किसानों के विकास की बात करते हैं और शाम होने पर सिर्फ वंशवाद को बढ़ावा देने की रणनीति में जुट जाते हैं। यह आरोप सोमवार को जलालपुर के रामलीला मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने लगाए।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद अराजकता को खत्म किया है। भाजपा ने देश व प्रदेश में विकास का जाल बिछाया है। आम जनमानस भी विकास की रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने भू माफिया के अवैध कब्जे से आम जनता को मुक्त करने का काम किया है। भाजपा के शासनकाल में किसानों व आम नागरिकों को बड़े पैमाने पर योजनाओं का लाभ मिला है। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद व सरदार पटेल की ओर से गांवों व किसानों के विकास की जो नीतियां बनाई गई थीं, उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में भी किसानों के हित को प्राथमिकता दी गई थी। सभी जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र व पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य उन्होंने शुरू किया था। मौजूदा सरकार अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने का काम कर रही है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा। कहा कि देश व प्रदेश के दो राजकुमार दिनभर किसानों के हितों की बात करते हैं, लेकिन शाम होने पर वंशवाद को बढ़ावा देने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा के राजकुमार सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना जिन्ना से करते हैं, इसे देश का कोई भी नागरिक स्वीकार नहीं करेगा। कहा कि पहले कांग्रेस सरकार में किसानों व विकास का धन राजीव गांधी फंड में जाता था। सपा सरकार में यह धन सैफई महोत्सव के लिए जाता था। भाजपा सरकारों ने पूरा धन विकास व आम जनता के हितों के लिए खर्च किया है। इसके चलते ही आम जनता व किसानों में खुशहाली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, वरिष्ठ भाजपा नेता केके मिश्र, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल, रामप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed