फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Openly copied in exam

विधि परीक्षा में खुलेआम हुई नकल

Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Openly copied in exam
टांडा टीएनपीजी काॅलेज केंद्र पर धड़ल्ले से हो रही नकल व मोबाइल पर बात करता छात्र। - फोटो : अमर उजाला

नगर के टीएनपीजी डिग्री कॉलेज में चल रही विधि परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर जहां नकल कराने का आरोप लगा है, वहीं परीक्षा कक्ष में एक छात्र मोबाइल से बात करते दिखाई दिया। वहीं सुविधा शुल्क न देने पर एक छात्र की पिटाई का भी आरोप लगा है।

विज्ञापन

 
नगर के टीएनपीजी कॉलेज में इन दिनों विधि परीक्षाएं चल रही हैं। अकबरपुर के राजेश पाण्डेय लॉ कालेज व सीबी सिंह लॉ कालेज के छात्र छात्राओं का सेंटर टीएनपीजी कॉलेज में आया है। यहां विधि परीक्षा में इस बार भी जमकर नकल हो रही है। यहां नकल पर अंकुश तो दूर कोई कार्रवाई करने वाला भी नहीं है। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया।
विज्ञापन


पत्रकारों की टीम केंद्र पर पहुंची तो वहां पहले गेट पर रोकने का प्रयास किया गया। केन्द्र व्यवस्थापक की अनुमति के बाद कुछ लोग अंदर गए तो वहां दिखा कि एक कक्ष में एक शिक्षक हाथ में पर्ची लेकर छात्र के पास खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसे कुछ बोल रहा था। कैमरा चलने के बाद वह हरकत में आया, और तत्काल पर्ची जेब में रख ली। इसी कक्ष में एक छात्र मोबाइल पर बात कर रहा था जबकि परीक्षा के दौरान कक्ष में मोबाइल ले जाना पूरी तरह वर्जित है। उधर शुक्रवार को ही एक छात्र की पिटाई इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने आवश्यक सुविधा शुल्क नहीं दिया था।


इस बीच केंद्र व्यवस्थापक रमेशचंद्र पाठक ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा चल रही है। विश्वविद्यालय से जांच दल भी आ चुका है। उसे सब सही मिला था। छात्र की पिटाई जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। मोबाइल पर छात्र के बात करने की जानकारी नहीं है। मामला मैं खुद देखूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed