फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 50 percent could be vaccinated

50 प्रतिशत ही हो सका टीकाकरण

Thu, 21 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only 50 percent could be vaccinated
अंबेडकरनगर। जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण सुस्त रफ्तारी का शिकार है। यह टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक मात्र 50 प्रतिशत टीकाकरण ही हो पाया है।
विज्ञापन

16 मार्च से प्रारंभ हुए टीकाकरण अभियान में एक लाख एक हजार 574 बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था, अब तक लगभग 50 हजार बच्चों को ही टीका लग सका है। इस बीच टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूलों में अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चौथी संभावित लहर से बचने के लिए सरकार की तरफ से सभी जरूरी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व में जहां बुजुर्गों व युवाओं को टीका लगाए जाने का अभियान बड़े पैमाने पर चला था तो वहीं कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देेश के चलते बड़े पैमाने पर अभियान चला। जिले में भी इसे लेकर चले अभियान को लेकर जिम्मेदारों द्वारा पूरी गंभीरता दिखाई गई। कॉलेजों में शिविर लगाकर लक्षित आयु वर्ग के किशोरों को टीके लगाए जाने लगे। नतीजा रहा कि लगभग शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया। इस बीच कोरोना की संभावित चौथी लहर से बचने के लिए बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका लगाए जाने की घोषणा की थी।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कर्वीवैक्स टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए जिले को एक लाख एक हजार 574 बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य शासन स्तर पर जिले को मिला था। 16 मार्च सेेे जिले में टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। शुरुआती दौर में तो टीकाकरण अभियान काफी धीमा चला लेकिन बाद में डीएम सैमुअल पॉल एन के सख्त निर्देश के बाद अभियान में तेजी आई।
हालांकि अभी भी टीकाकरण सुस्त रफ्तारी का ही शिकार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक लगभग 50 प्रतिशत टीकाकरण किया जा सका है। टीकाकरण अभियान शत-प्रतिशत पूरा हो सके, इसके लिए गत दिवस ही सीएमओ ने सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे शिविर के माध्यम से बच्चों को टीका लगवाएं ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा सके।

जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से प्रारंभ हुआ था। एक लाख एक हजार 574 बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। अब तक लगभग 50 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर के माध्यम से बच्चों को टीका लगाया जाना सुनिश्चित करें। शीघ्र ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. रामानंद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed