फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 400 Corona warriors will be vaccinated on the first day

पहले दिन केवल 400 कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका

Thu, 14 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Only 400 Corona warriors will be vaccinated on the first day
अंबेडकरनगर। कोविड टीकाकरण से पहले शासन के निर्देश पर जिले में बड़ा बदलाव हुआ है। अब नौ केंद्रों की बजाय सिर्फ चार सरकारी अस्पतालों में ही टीकाकरण होगा। गुरुवार को अचानक आए इस निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां प्रभावित हो गईं। नौ स्थानों पर टीकाकरण के लिए चल रहीं तैयारियों को संशोधित करना पड़ा। अब चार केंद्रों पर शनिवार को सिर्फ 400 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड टीके लगेंगे। इससे पहले नौ केंद्रों पर 900 कर्मचारियों का टीकाकरण होना था। उधर, टीकाकरण शुरू होने में सिर्फ एक दिन शेष है, लेकिन अब तक वह सूची सामने नहीं आ सकी है कि किन-किन कर्मचारियों को पहले दिन टीका लगाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसका निर्धारण लखनऊ से होगा और एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोविशील्ड टीकाकरण के लिए चल रहीं स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां गुरुवार को उस समय प्रभावित हो गईं, जब शासन की तरफ से नए दिशा निर्देश जिले को प्राप्त हुए। इसमें एक बड़ा बदलाव यह आया कि पहले जहां नौ सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण होना था, वहीं अब केंद्रों की संख्या घटाकर महज चार कर दी गई है। आधे से ज्यादा अस्पतालों में टीकाकरण अचानक से रद्द कर दिया गया। अस्पतालों की संख्या घटने के साथ ही अब टीकाकरण का लाभ पाने वाले कोरोना योद्धाओं की संख्या भी प्रभावित हो गई है। पहले जहां 900 सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके का लाभ मिलना था, वहीं अब सिर्फ 400 कर्मचारियों को प्रथम चरण में टीकाकरण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में कोविशील्ड टीकाकरण के लिए 1416 वायल वैक्सीन पहुंच चुकी हैं। वैक्सीन मिलने के साथ ही स्वास्थ्य महकमा 16 जनवरी को शुरू होने वाले टीकाकरण के अभियान में जुट गया है। गुरुवार को कई केंद्रों पर वैक्सीन भेजने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया, तभी शासन का नया फरमान यहां पहुंच गया। अब सभी नए निर्धारित सेंटरों पर 11-11 वायल की आपूर्ति दी जा रही है। इससे टीकाकरण टीम अधिकतम 110 कर्मचारियों को टीका लगा सकेगी। वैक्सीन को मुख्य सेंटर से निर्धारित सेंटर पर पहुंचाने में सतर्कता बरती गई। साथ ही वैक्सीन सेंटर पर पहुंचने के बाद उसे जिस निर्धारित तापमान में रखना है, उसके बारे में भी कर्मचारियों को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान अब सिर्फ जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा व सीएसची बसखारी में चलेगा। पूर्व निर्धारित जलालपुर, भीटी, कटेहरी व भियांव सीएचसी के अलावा पीएचसी रामनगर का नाम अब टीकाकरण केंद्र की सूची से हटा दिया गया। कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन समय से उपस्थित रहने का निर्देश है। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सीएमओ डॉॅ अशोक कुमार चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ कई चक्रों में बैठक कर दिशा निर्देश दिया।
कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा संदेश
जिले में प्रथम चरण के टीकाकरण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन अभी तक जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगना है, उनके पास एसएमएस नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं विभाग के पास वह सूची भी गुरुवार शाम तक फाइनल होकर नहीं पहुंच सकी है, जिसके आधार पर टीका लगना है। इससे कर्मचारियों के बीच उहापोह की स्थिति व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना था कि कम से कम दो दिन पहले मोबाइल पर संदेश मिल जाना था, जिससे यदि टीकाकरण के दिन किसी को कोई जरूरी कार्य भी हो तो वह उसे छोड़कर टीकाकरण के लिए उपस्थित रह सके। हालांकि सीएमओ के अनुसार सूची गुरुवार देर शाम या शुक्रवार सुबह तक मिल जाएगी। समय से सभी को संदेश भी प्राप्त हो जाएंगे।
टीकाकरण के लिए फिर मिलीं 160 वायल
बुधवार को जहां मंडल मुख्यालय से जिले को 1416 वायल कोविशील्ड वैक्सीन मिली थीं, वहीं गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जिले को 160 वायल वैक्सीन और प्राप्त हुईं। ऐसे में अब जिले के पास कुल 1576 वायल वैक्सीन हो गईं। अब स्वास्थ्य विभाग इससे 15 हजार 760 नागरिकों व कर्मचारियों का टीकाकरण सुनिश्चित कर सकेगा। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक आने वाले समय में जल्द ही और वैक्सीन प्राप्त होगी।
सुबह 10 से शुरू होगा टीकाकरण
जिले के चार सेंटरों पर अधिकारियों की निगरानी में सुबह 10 बजे से टीकाकरण अभियान शरू होगा। इसके लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। कर्मचारियों को सुबह नौ बजे ही सेंटरों पर पहुंच जाना है। इसके बाद वे अगले एक घंटे तक सभी जरूरी तैयारियों को मुकम्मल करेंगे। प्रत्येक केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 5-5 कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। टीकाकरण के लिए चयनित कर्मचारी को अपने साथ पहचान पत्र लाना होगा। मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी को अपना सत्यापन कराना होगा। फिर वह वैक्सीनेटर के पास जाकर टीका लगवाएंगे। टीका लगने के बाद करीब 30 मिनट तक चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा जाएगा। स्थिति सामान्य पाए जाने पर उन्हें घर जाने की अनुमति होगी।

लगभग सभी तैयारियां पूरी
जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले नौ केंद्रों पर टीकाकरण होना था, लेकिन अब सिर्फ चार केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। सभी सेंटरों पर सिरिंज भी उपलब्ध है। शुक्रवार तक निर्धारित कर्मचारियों की सूची विभाग को उपलब्ध होने के साथ ही संबंधित कर्मचारियों को एसएमएस भी प्राप्त हो जाएगा।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed