फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 33 candidates for the post of president could give details of income and expenditure

Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष पद के 33 प्रत्याशी ही दे सके आय-व्यय का ब्यौरा

Mon, 22 May 2023 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Only 33 candidates for the post of president could give details of income and expenditure
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव को संपन्न हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक मात्र अध्यक्ष पद के मात्र 33 प्रत्याशियों ने ही आय-व्यय का ब्यौरा दिया है। सात निकायों में अध्यक्ष पद पर 100 प्रत्याशी मैदान में थे। शेष रह गए प्रत्याशियों को 90 दिन के अंदर आय-व्यय का ब्यौरा दिए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की गहमागहमी समाप्त हो चुकी है। जीत हासिल करने वालों को शपथ ग्रहण करने का इंतजार है। जिन्हें सफलता हासिल नहीं हुई है वे भी हार के दर्द को पीछे छोड़ते हुए अपने-अपने काम में जुट गए हैं। इन सबके बीच आय-व्यय का ब्यौरा जमा करने को लेकर अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी गंभीर नहीं हो सके हैं। मालूम हो कि जिले के तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष पद के लिए कुल 100 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

इन सभी को जिला कोषागार में आय-व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराना है। अब तक मात्र 33 प्रत्याशियों ने ही आय-व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराया है। सहायक लेखाधिकारी श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका अकबरपुर में 23 प्रत्याशियों में आठ, जलालपुर में आठ में चार व टांडा में 12 में पांच प्रत्याशियों ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया है। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 14 में पांच, इल्तिफातगंज में सात में दो, राजेसुल्तानपुर में 18 में चार व नगर पंचायत जहांगीरगंज में अध्यक्ष पद के 18 प्रत्याशियों में पांच ने ही आय-व्यय का ब्यौरा दिया है। बताया कि सभी प्रत्याशियों को परिणाम आने के बाद 90 दिन के अंदर आय-व्यय का ब्यौरा दिया जाना है। इस संबंध में सभी को पत्र के माध्यम से जानकारी भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed