फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 1.85 lakh farmer registries were made out of Rs 4.61 lakh.

Ambedkar Nagar News: 4.61 लाख में बनीं सिर्फ 1.85 लाख फार्मर रजिस्ट्री

Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Only 1.85 lakh farmer registries were made out of Rs 4.61 lakh.
अंबेडकरनगर। फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों और अधिकारियों की सख्ती के बावजूद अब तक 1.85 लाख फार्मर रजिस्ट्री ही बन पाई हैं, जबकि लक्ष्य 4.61 लाख किसानों का है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत दिसंबर में की थी। इसके लिए जिले को करीब तीन लाख 67 हजार किसानों का लक्ष्य दिया गया था। इसे 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन सर्वर की समस्या, नाम का मिलान न होने, ओटीपी न आने जैसी समस्याओं की वजह से अपेक्षित प्रगति नहीं हाे सकी थी। इसे देखते हुए मियाद बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दी गई थी। इस बीच लक्ष्य बढ़ाते हुए 4.61 लाख फार्मर रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए गए। इसकी पूर्ति के लिए सुबह और शाम के समय जनसुविधा केंद्रों को संचालित करना शुरू किया गया।
विज्ञापन

13 जनवरी तक करीब 1.45 लाख फार्मर रजिस्ट्री हुई थी। पिछले 17 दिनों में रफ्तार बढ़ने के बजाय कम हो गई। अब तक सिर्फ 1.85 लाख फार्मर रजिस्ट्री हो सकी हैं। रफ्तार घटने की वजह से जिले की रैंकिंग भी प्रदेश में पिछड़ गई है। पहले जिला चौथे स्थान पर था, जो अब लुढ़ककर छठे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि मंडल में पहला स्थान अभी भी बरकरार है। उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि लगातार फार्मर रजिस्ट्री की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। किसान सेल्फ मोड से भी फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कराएं तो लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19वीं किस्त का इंतजार
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का भुगतान इसी माह होना है। इसके लिए करीब 3.86 लाख किसानों का डेटा सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इससे पहले 18वीं किस्त का भुगतान करीब 3.67 लाख किसानों को किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed