{"_id":"5713cae74f1c1b342f10fc45","slug":"one-killed-in-accidents-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में एक की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में एक की मौत, आठ जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत मंगुराडिला बाजार के निकट रविवार को मार्निंग वाक करने निकले लोगों को सड़क के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल दशा में पड़ा दिखाई दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने उसकी पहचान लक्ष्मण (26) पुत्र पिंकू के रूप में की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। परिवारीजनों के अनुसार रविवार भोर में वह किसी कार्य से बाहर निकला था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सपुरा गांव निवासी दिलीप (45) पुत्र छोटेलाल रविवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के अमरेथू गांव निवासी गंगाराम (26) पुत्र शोभाराम शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत बरौली गांव निवासी सुशीला (45) पत्नी रामदौर अपनी पुत्री कोमल (5) के साथ गांव के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत बेलहरा गांव निवासी मोहित खान (28) पुत्र महमूद रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासिनी दुर्गावती (45) पत्नी रामप्रसाद शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना अंतर्गत अमसिन गांव निवासी सुभाषचंद्र (35) पुत्र रामकुमार शनिवार देर शाम अहिरौली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत कौशल्यापुर गांव निवासी रामविश्वास (32) पुत्र जसराम रविवार दोपहर बेवाना गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।