फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One day salary of staff nurse absent during inspection stopped

Ambedkar Nagar News: निरीक्षण में अनुपस्थित स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन रोका

Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
One day salary of staff nurse absent during inspection stopped
बसखारी (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। अस्पताल परिसर और वार्ड में गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। साथ ही चिकित्सकों व स्टाफ की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए हिदायत दी।
विज्ञापन

सीएमओ के साथ अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने 30 शैय्या अस्पताल के एक-एक कमरे में जाकर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान स्टाफ नर्स अनुपमा यादव अनुपस्थित मिलीं, जिनका एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने गंदगी मिलने पर प्रभारी डॉ. भास्कर सूर्या को साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में आने वाले हर मरीज की विशेष देखभाल करने को कहा। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित नर्स का वेतन रोका गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed