फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On Shab-e-Barat, one receives protection from the wrath and punishment of Allah

Ambedkar Nagar News: शब-ए-बरात पर अल्लाह के प्रकोप और दंड से प्राप्त होती है सुरक्षा

Wed, 04 Feb 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
On Shab-e-Barat, one receives protection from the wrath and punishment of Allah
अकबरपुर बनगांव मार्ग पर हजरत अब्बास दरगाह पर की गई सजावट। 
अंबेडकरनगर। शब-ए बरात के अवसर पर मंगलवार रात शहर के मीरानपुर जामा मस्जिद में मौलाना हाफिज मोहम्मद असफर शहजादपुरी ने इसका महत्व बताया। कहा कि इस दिन अल्लाह के प्रकोप और दंड से सुरक्षा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अवसर शुद्ध रूप से रब से लौ लगाने का है, जिससे आपसी बैर-भाव मिटाकर माफी और मेल-मिलाप की सीख मिलती है। इमामबाग में रहने वाले मौलाना तुफैल अब्बास ने कहा कि इस रात अल्लाह की विशेष रहमत रहती है। मौलाना कैसर अब्बास रिजवी ने हसनाबाद-कटौना में कहा निजात के बाद की अवस्था में लोग सदा के लिए सुख और शांति से रहते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कब्रिस्तानों और इबादतगाहों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सुसज्जित किया गया। रजी अकबरपुरी, इफ्तेखार हुसैन, जैबी रिजवी, महफूज अली, जौन, दानिश अली आदि ने इमामे अस्र की शान में कसीदा पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed