फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   old woman killed in tractor-trolley and bike collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में वृद्धा की गई जान

Wed, 14 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
old woman killed in tractor-trolley and bike collision
दुर्घटना - फोटो : demo pic

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की टक्कर में एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। उधर, अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत नरवा पीतांबरपुर निवासिनी भानुमती (62) पत्नी हरिश्चंद्र सोमवार को इसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर चिंतौरा स्थित अपने मायके गई हुई थीं। मंगलवार दोपहर बाद भाई रत्नेश के साथ वह बाइक से पीतांबरपुर जा रही थीं। हज्जीपुर गांव के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। भानुमती के सिर में काफी चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसी बीच जानकारी होने पर एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत बंदनडीह निवासी दुर्गेश (23) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी हबीब (55) बुधवार सुबह फैजाबाद रोड पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत कूढ़ा मोहम्मद गांव निवासी अंगद (20) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed