{"_id":"6079cd718ebc3e245661559f","slug":"old-man-dies-of-corona-72-positive-ambedkar-nagar-news-lko574503134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, 72 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, 72 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 72 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार को सामने आए 72 नए संक्रमितों के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है। उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र के हाशिमपुर जिंदासपुर निवासी कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए। अचानक बड़ी संख्या में आए कोरोना संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने 72 नए संक्रमितों के सामने आने की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। खुले में न थूकें। सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें।
विज्ञापन
उधर, हाशिमपुर जिंदासपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध व उनकी 57 वर्षीय पत्नी लगभग दस दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बताया जाता है कि इससे पहले वृद्ध को कोरोना का टीका लगा था। टीका लगने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई थीं।
भाई ने बताया कि उनके बड़े भाई व भाभी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनके भाई की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि भाभी का इलाज चल रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार ऐसी किसी मौत की यह सूचना नहीं है।