{"_id":"572cd8b94f1c1bb9305ccfee","slug":"nutrition-rehabilitation-centre-will-conduct-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन अतिशीघ्र होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन अतिशीघ्र होगा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित बैठक में भाग लेते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम रामसूरत पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। साथ ही योजनाओं के तहत लाभार्थियों को शत प्रतिशत भुगतान किए जाने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
एडीएम ने कहा कि पात्रों को स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभार्थियों का भुगतान यदि बकाया हो, तो उसे तत्काल भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ शालीनता बरती जाए। साथा ही कहा कि जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन अतिशीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. केके झा, शैलेंद्र कुमार, डॉ. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।